Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुटवल स्थित कोरोना अस्पताल में भर्ती हुए एक व्यक्ति का निधन

 

बुटवल, ३० मार्च । कोरोना वायरस आशंका में कोरोना विशेष अस्थायी अस्पताल (आइसोलेशन) में भर्ती हुए एक व्यक्ति का निधन हो गया है । इसतरह जान गवानेवाले व्यक्ति हैं– सैनामैना नगरपालिका–४ निवासी बाबुराम थापा ।
प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि थापा गत चैत्र ६ गते दुबई से काठमांडू आए थे और चैत्र ७ गते सैनामैनास्थित अपने डेरा में पहुँच गए थे । उसके कुछ ही दिनों में उनको बुखार शुरु हुआ था । सैनामैना–४ के वडाध्यक्ष धनबहादुर कार्की ने कहा है कि बुखार होने के बाद थापा की पत्नी ने घर नजदीक में ही रहे मेडिकल से कुछ औषधी लाकर दी थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ ।
वडाध्यक्ष कार्की के अनुसार उसके बाद ही थापा को स्थानीय बासियों के सहयोग से स्वास्थ्य चौकी पहुँचाया गया था । जब केरोना के साथ मिलता जुलता लक्षण दिख गया तो उनको बुटवल जाने के लिए कहा गया । चैत्र १३ गते बाबुराम थापा रिक्सा से बुटवल आया और लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती हो गया । जब अस्पताल ने भी कोरोना आशंका किया तो उनको अस्थायी शिविर भेज दिया गया । वहां पहुँचने के ३ दिन बाद आइतबार उनका निधन हो गया है ।
थापा को कोरोना है या नहीं ? इसके लिए कोरोना अस्थायी अस्पताल ने स्वाब संकलन कर परीक्षण के लिए काठमांडू भेज दिया । लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही थापा का निधन हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *