Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना नियन्त्रण के लिए ५० हजार महिला स्वयमसेविका परिचालन करने की तैयारी

 

काठमांडू, ६ अप्रिल । कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए सरकार ने ५० हजार महिला स्वयम्सेवक परिचालन करने की तैयारी की है । आइतबार सम्पन्न कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समन्वय समिति बैठक ने ५० हजार की संख्या में ग्रामिण स्वास्थ्य स्वयम्सेविका परिचालन करनेका निर्णय किया है । इसके लिए आवश्यक कार्यविधि बनाई जाएगी ।
समिति ने कहा है कि हाल देशभर ५० हजार की संख्या में ग्रामिण स्वास्थ्य स्वयम्सेविकाएं हैं, उन लोगों को ही आवश्यक परामर्श और सेवा–सुविधा देकर परिचालन करने की तैयारी सरकार ने की है । समिति ने कहा है कि कोरोना नियन्त्रण एवं रोकथाम के लिए परिचालित स्वास्थ्यकर्मियों को थप सेवा–सुविधा और बीमा की व्यवस्था भी की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com