Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थूक लगाकर फल बेचने वाला शेरु मियाँ हुआ गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के रायसेन में थूक लगाकर फल बेचने के मामले में फल विक्रेता शेरू मियां को जेल भेज दिया गया। एक वीडियो वायरल होने के बाद फल विक्रेता की यह हरकत सामने आई थी। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि परिवार के लोग शेरू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कह रहे हैं। इसके लिए उसकी जांच कराई जाएगी।

अस्‍पताल से डिस्चार्ज हुईं कनिका कपूर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ये है वजह …

शेरू के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत मिली थी और जांच में वीडियो सही पाया गया है। हालांकि फलों को थूक लगाने का मामला 16 फरवरी का है। वहीं, शेरू की बेटी फिजा का कहना है कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद उसे कोरोना से जोड़ दिया गया। मालूम हो, शेरू मियां का जो वीडियो वायरल हुआ था। उसे 16 फरवरी को सबसे पहले टिकटॉक पर लेने वाले दीपक नामदेव ने शुक्रवार को इसकी शिकायत की थी।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की को विश्वास मत मिला

 

बैतूल में चाकू पर थूक लगाकर काट रहे थे तरबूज

चाकू पर थूक लगाकर तरबूज काटकर बेचने की शिकायत पर बैतूल बाजार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित अब्दुल रफीक, सादी अहमद, रितेश मधाना शुक्रवार शाम को ऑटो रिक्शा से तरबूज बेच रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com