Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में फसे विद्यार्थियों के लिए भी राहत आवश्यकः नेविसंघ

 

काठमांडू, ९ अप्रिल । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए किए गए लकडाउन के कारण काठमांडू में फसे हुए विद्यार्थियों के लिए भी राहत वितरण आवश्यक है । संघ ने कहा है कि लकडाउन के कारण कई विद्यार्थी अपने घर नहीं जा पा रहे हैं, वे लोग भी खाद्यान्न संकट में हैं, इसीलिए उन लोगों को भी राहत वितरण करने के लिए संघ ने सरकार से मांग किया है ।
एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए नेविसंघ ने कहा है कि काठमांडू में रुम किराए में लेकर रहनेवाले विद्यार्थियों को उच्च प्राथमिकता में रखकर राहत वितरण होना चाहिए । इतना ही नहीं विदेश में रहे विद्यार्थी को भी दूतावास मार्फत राहत वितरण के लिए मांग किया गया है । संघ के अध्यक्ष राजीव ढुंगाना ने कहा है कि आम नागरिक में सरकारी सहयोग की प्रत्याभूति होना चाहिए ।
राहत वितरण में हो रहे अनियमितता के संबंध में नेविसंघ ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि राहत में भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं है, भ्रष्टाचार में संलग्न को तत्काल कारवाही होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com