Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुपर मार्केट में सामान चाट कर रखने वाली महिला गिरफ्तार

 

लॉस एंजिल्स।

अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य में एक सुपर मार्केट में 1,800 डॉलर कीमत का किराने का तथा अन्य सामान चाटकर रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

साउथ लेक टाहोए पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस फोरे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सैफवे स्टोर पर अधिकारियों को बुलाया गया। ऐसी सूचना मिली कि एक ग्राहक किराने के सामान को चाटकर रख रही है। यह सूचना ऐसे समय में मिली, जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग आज दिनांक 20 नवंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सैफवे के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि संदिग्ध ने स्टोर से कई आभूषण अपने हाथ में लिए। उसने आभूषण चाटे और फिर स्टोर से अपने कार्ट में सामान भरने लगी। फोरे ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान जेनिफर वॉकर के रूप में की है।

वॉकर (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है और संक्रमण के डर से सामान को नष्ट कर दिया गया है। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com