कोरोना वायरस COVID -19 की घातक दर 10 गुना अधिक होने का अनुमान
जिनेवा, आइएएनएस।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा कि कोरोना वायरस COVID -19 की घातक दर 10 गुना अधिक होने का अनुमान है। गुरुवार को जिनेवा से COVID -19 के मिशन ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने ये बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 80,000 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह महामारी स्वास्थ्य संकट से कहीं अधिक है।


