Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना नियन्त्रण के लिए सर्वपक्षीय संरचना आवश्यकः प्रचण्ड

 

काठमांडू, १० अप्रिल । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए सर्वपक्षीय संरचना निर्माण करना आवश्यक है । उनका कहना है कि कोरोना वायरस ही नियन्त्रण में लिया जा सकता है, जब सत्तापक्ष और प्रतिपक्षी सभी दल संयुक्त रुप में एक ही संरचना के भीतर रहकर आगे बढ़ेगे । बिहीबार एक टेलिभिजन कार्यक्रम को अन्तवार्ता देते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अन्तवार्ता के दौरान उन्होंने कहा– ‘कोरोना विरुद्ध की लडाई सरकार एवं कोई अकेले सामाना नहीं कर पाएंगे । हम लोगों को सर्वपक्षी संरचना बनाकर ही आगे बढ़ना चाहिए । महामारी नियन्त्रण की मुख्य जिम्मेदारी सरकार की ही है । लेकिन समस्या समाधान के लिए सभी को एक ही जगह में आना चाहिए ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा है कि लकडाउन संबंधी सरकार ने जो निर्णय किया है, वह ठीक है और इसको प्रभावकारी बनानी चाहिए ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि सरकार की ओर से जो नकारात्मक काम हुआ है और जनता की ओर से आलोचना हो रही है, उसका परिणाम भोगने के लिए मैं तैयार हूँ । उनका कहना है कि स्वास्थ्य सामाग्री खरीद, फसे हुए लोगों को गतंव्य तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सरकार की है, इसमें सरकार को गम्भीर होना चाहिए और जिम्मेवार भी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com