कांग्रेस के १२ युवा नेताओं ने कहा– सरकारी काम प्रवाबहीन, सरकार को दिया १० सुझाव
काठमांडू, १० अप्रिल । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस में आबद्ध १२ युवा नेताओं ने दावा किया है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए सरकार की कामकारवाही प्रवाहीन है । उन लोगों का कहना है कि लकडाउन की अवधि बढ़ाया जा रहा है, यह तो ठीक है लेकिन सरकार की ओर से अन्य कुछ भी प्रयास नहीं हो रहा है ।
उन लोगों का यह भी कहना है कि विश्वव्यापी रुप में त्रास सिर्जना करनेवाला कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए लकडाउन ही प्रर्याप्त उपाय नहीं है, अन्य विकल्प के बारे में भी सरकार को कुछ करना चाहिए । इसके लिए उन लोगों सरकार को १० सूत्रीय सुझाव भी दिया है । इसतरह संयुक्त रुप में सरकार को सुझाव देनेवाले कांग्रेस नेता हैं– चन्द्र भण्डारी, धनराज गुरुङ, कमला पन्त, रत्ना शेरचन, गुरुराज घिमिरे, गगन थापा, बद्री पाण्डे, जीवन परियार, प्रदीप पौडेल, रामकृष्ण यादव, कल्याण गुरुङ और किरण यादव ।
उन लोगों यह भी कहना है कि फ्रन्टलाइन में रहकर काम करनेवाले सुरक्षाकर्मियों की पारिश्रमिक कटौती कर सरकार ने सुरक्षाकर्मियों का आत्मबल कमजोरब बनाया है । १० सूत्रीय सुझाव में सरकारी कार्यसम्पादन, स्वास्थ्य सामाग्री की उपलब्धता, दैनिक ज्याला मजदूरी करनेवाले मजदूर, वृद्ध–वृद्धा, किसान, पशुपंछी आदि विषय समेटा गया है ।

