Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लॉक डाउन के दौरान मारवाड़ी समाज जरूरतमंदों के राहत में आगे आया

 


माला मिश्रा बिराटनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जारी लॉक डाउन में विराटनगर महानगरपालिका के विराटनगर के मारवाड़ी समाज के विभिन्न संस्थाओं ने सहयोग किया है। माहेशवरी समाज विराटनगर के अध्यक्ष नंद किशोर राठी ने बताया कि एक कार्यक्रम के बीच  170 बोरा चावल , 20 बोरा दाल  विराटनगर का मेयर भीम पराजुली को सौपा गया है। इस मौके पर डॉ सुशील तापड़िया द्वारा सहयोग लिए गए 70 बोरा चावल  हेतु सभी ने उनका प्रशंसा करते हुए आभार जताया ।
सहयोग  देने वाले संस्था में माहेश्वरी युवा मंच , महिला मंच  आदि शामिल है। इस मौके पर नेपाल माहेश्वरी परिषद का अध्य्क्ष महेश सोनी, युवा मंच के अध्यक्ष  प्रकाश तोतला , सचिव अमिताभ माहेश्वरी , डॉ सुशील तापड़िया , अर्चना तपाड़िया, पूनम दहाल मौजूद थे। इस मौके पर वार्ड 9 को 300 पीस मास्क , 300 पीस साबुन भी दिया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com