Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 9,875 पहुंचा

 

लंदन, आइएएनएस।

ब्रिटेन में अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 9,875 पहुंच गया है और प्रतिदिन मामालों में 917 वृद्धि दर्ज की जा रही है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यहां अब तक ब्रिटेन में 78,991 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। इसी बीच सरकार के सामने अस्पतालों में काम कर रहे मेडिकल स्टाफ के लिए पीपीई की कमी का मुद्दा भी है। गृह सचिव प्रीति पटेल ने डाइनिंग स्ट्रीट में कोरोना वायरस पर ब्रीफिंग में कहा कि हम क्षमा चाहते हैं अगर लोगों को लगता है कि यहां पीपीई की कमी है। उन्होंने कहा कि हम एक अभूतपूर्व वैश्विक महामारी से गुजर रहे हैं और याहां बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed