रौतहट क्वारेन्टाइन में कोरोना संक्रमण की आशंका में भर्ती होनेवालों की संख्या में वृद्धि
रौतहट, १२ अप्रिल । कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए देशभर लकडाउन है, विभिन्न जगहों में अस्थायी अस्पताल एवं क्वारेन्टाइन भें निर्माण हुआ है । रौतहट जिला भी इससे अछुत नहीं है, जिला में विभिन्न जगहों में क्वारेन्टाइन निर्माण किया गया है, जहां दिन प्रति दिन कोरोना संक्रमण की आशंका में भर्ती होनेवालों की संख्या में वृद्धि हो रही है ।
नियमानुसार भारत से नेपाल प्रवेश करनेवालों को यहां अनिवार्य १६ दिन तक क्वारेन्टाइन में रहना होगा । नियमानुसार क्वारेन्टाइन में रहने के लिए आनेवालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी भरत श्रेष्ठ ने कहा है कि जिला के कटहरिया, मौलापुर, बौधीमाई, गौर, चन्द्रपुर लगायत २७ स्थानों में क्वारेन्टाइन निर्माण किया गया है, जहां आइतबार सुबह तक २४१ व्यक्ति कोरोना आशंका में उपचार के लिए भर्ती हुए हैं ।
डीएसी श्रेष्ठ ने यह भी कहा है कि दो हफ्ता तक क्वारेन्टाइन में रहकर वापस होने की संख्या ३५ है और उन लोगों में कोई भी स्वास्थ्य समस्या नहीं दिखाई दी है ।

