Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंग बंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या में शामिल अब्दुल माजिद को फांसी दी गई

 

ढाका, प्रेट्र :

बंग बंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या में शामिल बांग्लादेश सेना के एक पूर्व अधिकारी को शनिवार-रविवार की रात फांसी दे दी गई। इस हत्या के दोषी को लगभग 45 साल फरार रहने के बाद इसी मंगलवार को ढाका गिरफ्तार किया गया था।

ढाका सेंट्रल जेल के जेलर महबूबुल इस्लाम ने बताया कि सेना के पूर्व कैप्टन अब्दुल माजिद को रविवार लगते ही रात 12.01 (स्थानीय समय) पर फांसी दे दी गई।

उल्लेखनीय है बांग्लादेश के संस्थापक बंग बंधु की हत्या 1975 में एक तख्ता पलट अभियान में हुई थी। सेना के कई अधिकारी इसमें शामिल था। हत्या के बाद अब्दुल माजिद फरार हो गया था। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने बताया कि माजिद ने खुद हत्या की बात स्वीकार की था। वह नवंबर 1975 में ढाका जेल में चार लोगों की हत्या में शामिल था।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – स्पेन पहुँचा सेमिफाइनल में

अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार माजिद फरारी के दौरान करीब 23 साल कोलकाता में छिपकर रहा था। वह पिछले महीने की 15 या 16 तारीख को ढाका पहुंचा जहां उसे सेना की पुलिस ने पिछले मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसकी पत्नी और चार रिश्तेदारों ने जेल में उसके साथ करीब ढाई घंटे मुलाकात की। इससे एक दिन पूर्व बांग्लादेश के राष्ट्रपति मुहम्मद अब्दुल हामिद ने माजिद की दया याचिका ठुकरा दी थी। ढाका के जिला और सत्र न्यायाधीश हेलालुद्दीन चौधरी ने कोरोना वायरस फैलने के कारण चल रही छुट्टी के दौरान उच्चतम न्यायालय की विशेष इजाजत के बाद डेथ वारंट जारी किया था।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को हिरासत में लेकर प्रहरी ने घर तक पहुँचाया

माजिद ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था हत्या की बात

माजिद ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उसने बंगबंधु रहमान की हत्या की है। माजिद, रहमान की हत्या में शामिल रहे उन दर्जनों लोगों में से एक है जिनकी फांसी की सजा को 2009 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था। 1998 में निचली अदालत ने कुछ सैन्य अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी जो कि रहमान और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या में शामिल रहे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *