Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना से अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,108 लोगों की मौत

 

वॉशिंगटन।

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,108 लोगों की मौत होने के बाद वह विश्व का पहला ऐसा देश है, जहां 1 ही दिन में कोविड-19 से 2,000 से ज्यादा मौत हुई हो। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित व्यक्तियों के लिहाज से भी अमेरिका विश्व में सबसे ऊपर है और यहां संक्रमितों की संख्या 5,00,000 के पार पहुंच गई है।
पूरे यूरोप और अमेरिका में फैलने से पहले पिछले साल दिसंबर में चीन में शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप ने वहां अब तक 3,339 लोगों की जान ली है और कुल 81,000 लोगों को संक्रमित किया है। विश्वविद्यालय के आंकड़ों में कहा गया है कि मृतकों के हिसाब से देखें तो अमेरिका जल्द ही इटली से आगे निकल जाएगा, जहां अब तक कोविड-19 मृतकों की संख्या 18,848 है। शुक्रवार रात अमेरिका में 18,679 मौत हुई, जो इटली से कुछ ही कम है।
स्पेन में 16,000 से ज्यादा और जर्मनी में करीब 13,000 लोगों की मौत हुई है। इसमें बताया गया कि शुक्रवार रात तक कोरोना वायरस से 2,108 अमेरिकियों की मौत हो गई और 5,00,399 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।अमेरिका में संक्रमितों की संख्या अन्य शीर्ष देशों के आंकड़े साथ मिला देने से भी ज्यादा हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

स्पेन में संक्रमितों की संख्या 1,58,000, इटली में 1,47,000, जर्मनी में 1,22,000 और फ्रांस में 1,12,000 है। कोविड-19 मृतकों के केंद्र के तौर पर उभरे न्यूयॉर्क में कुल 1,70,000 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो किसी अन्य देश से ज्यादा है। न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से 7,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है, वहीं न्यू जर्सी में करीब 2,000 मौतें हुई हैं और 54,000 से अधिक संक्रमित हैं।

इस हफ्ते के शुरू होने से पहले कोरोना वायरस के विषय पर व्हाइट हाउस कार्यबल के सदस्यों ने अमेरिका में 1 से 2 लाख लोगों की मौत का अनुमान जताया था। एक ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मौत के लिहाज से यह हफ्ता भयावह, अत्यंत भयावह होने जा रहा है वहीं अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने कहा था कि यह हफ्ता देश की 9/11 और पर्ल हार्बर जैसी भयावह यादें ताजा कर देगा।
शुक्रवार को ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि नए अनुमानों के तहत मृतकों का आंकड़ा 60,000 से नीचे रह सकता है। उन्होंने कहा कि यह यकीन करना बेहद मुश्किल है कि अगर आपके यहां 60,000 मौत होती है, तो आप कभी खुश नहीं हो सकते लेकिन यह जितना हमें शुरू में बताया गया था और हम सोच रहे थे उससे बहुत-बहुत कम है। उन्होंने कहा था कि कम से कम 100 से 2,20,000 के बीच मौत होगी और अगर हम कुछ नहीं करते तो यह 22 लाख तक पहुंच सकता है। लेकिन यह लोगों के अद्भुत संकल्प को दिखाता है।
ट्रंप ने राष्ट्रीय आपदा की घोषणा की है और लगभग सभी 50 राज्यों के लिए बड़ी आपदा की घोषणा अधिसूचित की है तथा 33 करोड़ आबादी में से 95 प्रतिशत से अधिक घरों के भीतर रहने के आदेश के तहत जीवन बिता रहे हैं।

यह भी पढें   सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे – उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा

हालांकि कुछ अमेरिकी राज्यों ने घरों पर रहने संबंधी आदेश जारी करने से मना कर दिया है। ईश्वर के संरक्षण में भरोसा जताते हुए और अर्थव्यवस्था को बचाए रखने का रुख अपनाते हुए इन राज्यों ने यह आदेश जारी करने से इंकार कर दिया है।

वहीं 2 राज्य- दक्षिण डकोटा और आयोवा ने ईस्टर नजदीक आने के साथ ही बीमारी के खात्मे को लेकर कई दिनों तक सामूहिक प्रार्थना करने का आधिकारिक आह्वान किया है। इसके अलावा उत्तरी डकोटा, नेब्रास्का, अरकनसास, उत्तर-पूर्वी ओहियो में भी इसी तरह की स्थिति है। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *