Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छपकैया स्थित  मसजिद में रह रहे तीन  भारतीय नागरिकाें मे‌ं कोरोना संक्रमण की पुष्टि

 

बीरगंज

पर्सा के वीरगञ्ज छपकैया स्थित  मसजिद में रह रहे तीन  भारतीय नागरिक मे‌ कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मन्त्रालय के एक अधिकारी के अनुसार राष्ट्रिय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला टेकु में उनका नमुना परीक्षण करने पर कोरोना संक्रमण पोजेटिभ दिखा है ।

वीरगञ्ज से नमुना संकलन कर हेटौंडा स्थित प्रयोगशाला में परीक्षण हाेने पर रिपोर्ट पोजेटिभ आया था । उसके बाद पुनः जाँच के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशाला में भेजा गया था ।

यह भी पढें   योगेश भट्टराई ने पार्टी के ‘बहुआयामी पुनर्गठन’ का प्रस्ताव रखा, ओली से नए नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करने की अपील

भारत से आए  २४ लाेगाें में ३३ लाेगाें का नमुना संकलन कर गत गुरुवार परीक्षण के लिए हेटौंडा प्रयोगशाला भेजा गया था । जिसमें  तीन लाेगाें का प्रारम्भिक रिपोर्ट मिश्रित था इसलिए उसे पुनः परीक्षण के लिए  टेकु भेजा गया है यह जानकारी हेटौंडा स्थित प्रयोगशाला के प्रमुख नारायण कार्की ने दी ।

वीरगञ्ज–२ छपकैया स्थित जामे मस्जिद में रह रहे इन सबकाे शुक्रबार से नारायणी अस्पताल के आइसोलेसन में रखा गया है ।

यह भी पढें   बस चालक दावा लामा की मृत्यु

संक्रमण पुष्टि हुए २ लाेग उत्तरप्रदेश और एक  दिल्ली में रहता है । बताया गया कि ये १३ दिन से वीरगञ्ज–२ छपकैयास्थित जामे मस्जिद में रह रहे थे ।

बताया गया कि जनवरी में सप्तरी में आयोजित मुस्लिम धार्मिक सभा में सहभागी हाेने के लिए ये आए थे और तभी से ये भारत वापस नही गए हैं ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com