Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

 

वीरगन्ज :

 

 

 

 

वीरगन्ज में दाे और २ लोगों में कोरोना भाइरस कोभिड–१९ की पुष्टि हुई है । वीरगन्ज महानगर वडा नम्बर २ और ३ के दो पुरुष में पीसीआर परीक्षण के क्रम में पोजिटिभ दिखने की जानकारी पर्सा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ललित बस्नेत ने दी है ।

इससे पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुए छपकैया स्थित मस्जिद में रह रहे तीन भारतीय जमाती  के साथ सम्पर्क में रहने वाले दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जानकारी सहायक प्रजिअ बस्नेत ने दी है ।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

इनमें से वीरगन्ज–३ छपकैया के ४९ वर्षीय पुरुष काे प्रहरीले नारायाणी अस्पताल वीरगन्ज में लाया गया है । वो वीरगन्ज महानगर के सरसफाइ शाखा में कार्यरत कर्मचारी हैं । वीरगंज –२ घुसुकपुर के ५५ वर्षीय पुरुष को भी अस्पताल लाया गया है। उसे क्वाराइन्टाइन में रखा गया है ।

सहायक प्रजिअ बस्नेत के अनुसार कोरोना संक्रमित भारतीय जमाती के सम्पर्क में रहे वीरगन्ज मअहानगरो वडा नम्बर १,२ और ३ के १४६ लोग और पर्सा जिला के विभिन्न क्वारेन्टाइन में रखे गए ४१ के साथ ही १८७ स्वाब संकलन परीक्षण के लिए  काठमाडौं भेजा गया था। जिसमें से अब तक ८२ का रिपोर्ट आ चुका है। जिसमें दो का कोरोना भाइरस संक्रमण  पुष्टि हुआ है ।

यह भी पढें   जानकी मंदिर परिसर में अवस्थित विवाह मंडप में तालाबंदी

नेपाल में कोरोना संक्रमित की संख्या ५१ हो चुकी है ।

तसवीर साभार अन्नपूर्ण पोस्ट से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *