नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या ८२ हुई,नेपालगन्ज में और ७ लोगों में कोरोना भाइरस संक्रमण की पुष्टि
नेपालगन्ज में और ७ लोगों में कोरोना भाइरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार भेरी अस्पताल स्थित प्रयोगशाला में हुए परीक्षण में ७ लोगों में कोरोनाभाइरस संक्रमण पुष्टि हुई है ।संक्रमितों में नेपालगन्ज ८ निवासी २२, ३० और ४० वर्ष के पुरुष तथा ९, ३२, ३४ और ५५ वर्ष की महिला हैं ।
इसके साथ ही नेपाल में कोरोनाभाइरस संक्रमित की संख्या ८२ हो गई है ।
बाँके में कोरोनाभाइरस संक्रमित की संख्या २३ हो चुकी है । यद्यपी सभी का स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है । नेपालगन्ज में कोरोनाभाइरस संक्रमित की संख्या बढ्ने के कारण स्थानीयप्रशासन ने नेपालगन्ज उपमहानगर क्षेत्र को निषेधित क्षेत्र घोषणा कर दिया है ।
लकडाउन के समय सर्वसाधारण द्वारा उल्लंघन के कारण उपमहानगर के २३ वडा में तीन दिन के लिए निषेधित क्षेत्र घोषणा किया गया है ।


