Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्लर्ड हेल्थ असेम्ब्ली के सत्र से पहले ही चीन के खिलाफ उठ रही है आवाज

 

शुरु हो रहे व्लर्ड हेल्थ असेम्ब्ली के सत्र से पहले ही कोरोना वायरस बीमारी प्रकोप की जांच में पारदर्शिता पर आवाजें तेजी से उठने लगी हैं।पिछले साल के अंत में चीन में पैदा हुई इस बीमारी ने चार महीनों में दुनिया भर में दस लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। चीन को कई देशों ने इस बीमारी के बारे की ठीक खबर और खतरे के स्तर की जानकारी नहीं देने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी सवाल पूछे गए हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह चीन का पक्ष ले रहा है।

यह भी पढें   बदल गया है दौर त्योहार की रौनक वही पुरानी है : कृष्ण कुमार गुप्ता

चीन और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयस की सबसे ज्यादा आलोचना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री माइकल पोम्पेओ ने की। पिछले ही महीने, अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ को फंडिंग बंद कर दी। लेकिन केवल अमेरिका चीन और डब्ल्यूएचओ को लेकर परेशान नहीं है। पिछले सप्ताह यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी कोविड-19 के प्रकोप की उत्पत्ति की जांच का समर्थन किया। इस सप्ताह, यूरोपीय संघ ने घोषणा की कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रदर्शन सहित कोरोना वायरस महामारी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की समय पर समीक्षा के लिए एक प्रस्ताव को आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढें   घटते संसाधन, टूटते रिश्ते और बढ़ता असंतोष—क्या यही विकास है ? : बिमल सरार्फ

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर चीन का रवैया इस बात का सबूत है कि बीजिंग उन्हें चुनाव हरवाने के लिए कुछ भी करेगा। रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने चीन को लेकर काफी सख्ती भरे शब्दों में बात की और कहा कि वायरस को लेकर चीन को सबक सिखाने के लिए वह कई विकल्पों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं बहुत कुछ कर सकता हूं।”

यह भी पढें   संघीय सरकार की कार्यशैली से मुख्यमंत्री असंतुष्ट: संवैधानिक अधिकारों के हस्तांतरण में देरी पर जताई नाराजगी

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के लिए ट्रंप ने चीन के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी है। इस वायरस ने अमेरिका में 60 हजार से अधिक लोगों की जान अब तक ले ली है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था भी महामंदी के दौर में चली गई है। रिपब्लिकन प्रेजिडेंट ट्रंप पर अमेरिका में तैयारी जल्दी शुरू नहीं करने का आरोप लगता है। वह मानते हैं कि चीन को कोरोना वायरस के बारे में जल्दी जानकारी देनी चाहिए थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com