Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा पर नेपाल सशस्त्र बल की ओर से 18 राउंड फायरिंग, भारत के डिकेश कुमार की मौत

 
साभार, सीतामढ़ी लोकसभा

नेपाल के सशस्त्र प्रहरी के अनुसार उनकी राइफल छीनेजाने के बाद प्रहरी को गोली चलानी पड़ी । जिससे कि लोग घायल होगये कुछ को गिफ्तार करना पड़ा । यह भी कहा जा रहा है कि तस्करी का केस हो सकता है ।

 

रक्सौल से (TOR) के अनुसार  बिहार के सीतामढ़ी के भारत-नेपाल स्थित सोनवर्षा बार्डर पर नेपाल सशस्त्र बल की ओर से सूचना अनुसार 18 राउंड फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक बॉर्डर के जानकीनगर में नेपाल सशस्त्र बल की ओर से की गई फायरिंग में खेत पर काम कर रहे एक भारतीय शख्स की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढें   दशहरा: भारत में उपवास, नेपाल में उत्सव और दावत : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग का पूरा मामला सोनवर्षा बॉर्डर के पिपरा परसाइन पंचायत के जानकीनगर गाँव का है, जहाँ पर कुछ लोग खेत में काम रहे थे। इसी दौरान नेपाल की शस्त्र बल ने इन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

जिसमें जानकी नगर टोला निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय बेटे डिकेश कुमार की मौत हो गई। इनमें बिनोद राम के बेटे उमेश राम को दाहिनी बांह में गोली लगी है। इनके अलावा सहोरबा निवासी बिंदेश्वर ठाकुर के बेटे उदय ठाकुर को दाएं जांघ में गोली लगी है। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है। वहीं नेपाल पुलिस का कहना है कि कुछ लोग नेपाल में अनाधिकार प्रवेश करने की कोशिश में थे।
बता दें क‍ि अभी भारत-नेपाल बॉर्डर सील है जिससे दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद है। इसी बीच बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी लगन राय अपने पुत्र के साथ किसी महिला रिश्तेदार से मिलने बॉर्डर पर गए थे। नेपाल पुलिस उनको बॉर्डर से भगाना चाह रही थी। पिता-पुत्र ने थोड़ी देर की मोहल्लत मांगी तो एपीएफ (नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल) ने उनके लड़के पर लाठी चला दी। लगन राय को घसीटते हुए बॉर्डर से सौ मीटर दूर ले गई। उसके बाद उनको बंधक बना लिया।

यह भी पढें   भारत-नेपाल मैत्री को मिलेगी क्रिकेट के मैदान से नई उड़ान

नेपाल पुलिस का आरोप बंदूक छीनना चाह रहे थे भारतीय

यह देखकर बॉर्डर पर क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों व खेतों में काम कर रहे लोगों ने नेपाल पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करना चाहा। इसी बात पर पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, नेपाल पुलिस की ओर से यह बात भी सुनने में आ रहा है कि उन लोगों ने अपनी सुरक्षा में फायरिंग की। उनका आरोप है कि भारतीय उनकी बंदूक छीनना चाह रहे थे। नेपाल पुलिस उनको तस्कर भी बता रही है। हालांकि, एक विडियो भी सामने आया है जिसमें नेपाल पुलिस लगन राय के बेटे को पीटती हुई दिख रही है।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति ने सभी नागरिकों से उच्च सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने का किया आग्रह

फिलहाल बॉर्डर पर दोनो देश की पुलिस तैनात है। सीमा पर तनाव की स्थिति नजर आ रही है। मौके पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी रवाना हो गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “सीमा पर नेपाल सशस्त्र बल की ओर से 18 राउंड फायरिंग, भारत के डिकेश कुमार की मौत”

  1. ओई से ही १८ राउण्ड गोलि नही चलाया जाता है !न्यूज़ लिखते हो तो पूरी लिखो ….आधी न्यूज़ न्यूज़ लिखकर लोगोको भड्कानेकि कोसिस मत करो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com