Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी की घटना से मर्माहत पूरा बिहार 

 

माला मिश्रा बिराटनगर। बॉलीवुड स्टार और टीवी सिरियल पवित्र रिश्ता में मानव की किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह अपनी कलाकारी के बदौलत पाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उनके प्रशंसकों में शोक व्याप्त  है। दर्शकों को जैसे ही आज अपने इस लोक प्रिय कलाकार के निधन की खबर मिली दर्शकों में शोक व्याप्त हो गया । जैसे ही समाचार के माध्यम से फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने की खबर देखी है सभी मर्माहत है।  टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में विभिन्न संघर्षों को झेलने वाली अभिनय से सबों के दिल जीतने का कार्य किया। उनकी टीवी सिरियल की याद आज आतें ही आंखे नम हो जाती है। उनकी किरदार की हर एक लम्हा सभी के लिए प्रेरणा श्रोत जैसा था। यहां बताते दे की छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रिश्ते के भाई लगते है। सुशांत बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत मालडीहा गाऊ का रहने बाला थे । उनका पिता केके सिंह पटना में रहते थे । पटना में ही रहकर सुशांत उच्च शिक्षा हासिल किया फिर फ़िल्म महानगरी के ओर रुख किया । फ़िल्म काय पो चे , शुद्ध देशी रोमांस , केदारनाथ , पीके जैसे सफल फिल्म में अपने किरदार का लोहा मनवाया । बिहार के सहरसा , खगड़िया में उनके कई रिस्तेदार है । उनका उपनयन भी इसी इलाका के ननिहाल में हुआ था तब उन्होंने मुंडन कराया था । निर्मला फाउंडेशन का अध्यक्ष संजीव झा ने उनके निधन को विहारवासियो को लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना जताया है ।

यह भी पढें   सरकार ने पूर्व प्रधानन्यायधीश चोलेन्द्रशमशेर को ‘गुण्डागर्दी’ की शैली में किया गिरफ्तार – ऐन महर

सुनिए रिपोर्ट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com