Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के लोगों में नेपाल को लेकर कभी कटुता पैदा हो नहीं सकती : भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को बीजेपी की डिजिटल रैली में कहा कि भारत और नेपाल के बीच में रोटी-बेटी का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलतफहमी होगी, तो बातचीत के जरिए से सुलझा लेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत-नेपाल के बीच असाधारण संबंध हैं, हमारे बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है और दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती। भारत और नेपाल के बीच यदि कोई गलतफहमी है, तो हम उसे बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।’

यह भी पढें   हम एक नई शुरुआत करना चाहते हैं – रवि लामिछाने

भारत-नेपाल में सीमा के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लिपुलेख में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गई सड़क एकदम भारतीय सीमा के भीतर है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत के लोगों में नेपाल को लेकर कभी कटुता पैदा हो ही नहीं सकती।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *