Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक ने दिलाई दो लाख से ज्यादा नौकरियां

 

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक को भले ही लोग दोस्तों और परिचितों से संपर्क में रहने का माध्यम मानते हों, लेकिन इस वेबसाइट ने लाखों की तादाद में रोजगार का सृजन भी किया है।यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड के राबर्ट एच़ स्मिथ स्कूल आफ बिजनेस द्वारा कराए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अकेले इस साल अमेरिका में फेसबुक से जुड़े विभिन्न आवेदनों के जरिए दो लाख से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ और 15 अरब डालर से अधिक का वेतन भुगतान किया गया।

यह भी पढें   हिमालयी राष्ट्र पर महाशक्तियों की दृष्टि- अजय कुमार झा

    अध्ययन में कहा गया कि फेसबुक आवेदनों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए 2,35,644 नयी नौकरियों का सृजन किया और वेतन एवं अन्य लाभों के तौर पर अनुमानित 15.71 अरब डालर योगदान किया।

    

 इस नयी अवधारणा को एप्लीकेशन इकोनामी का नाम देते हुए अध्ययन में कहा गया है कि अकेले साफ्टवेयर कंपनियों में ही 53,000 से अधिक नयी नौकरियों का सृजन हुआ। इन एप्लीकेशंस में उत्पादकता के टूल से लेकर लोकप्रिय गेम फार्मविले तक शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *