Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइसोलेशन में छटपटाते हुए राजू सदा की हुई मौत, अस्पताल की लापरवाही

 

 

धनुषा के हंसपुर नगरपालिका प्रसाही के १६ वर्षीय राजु सदा जनकपुर के प्रादेशिक अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड के जमीन पर छटपटाता रहा पर उसे देखने कोई नही आया और अंत में उसकी जान चली गई । राजू सत्रह दिनों से क्वरेन्टाइन में था  पर समय से न तो उसकी जाँच की गई और न ही  उसकी तबीयत खराब होने पर उस पर ध्यान दिया गया । राजु के परिजन के अनुसार राजू  को डायरिया हो गया था जिसकी वजह से वह कमजोर होता चला गया । पर उस पर अस्पताल ने ध्यान नही दिया ।  उसे जीवन जल तक नही दिया और अन्तत: सोमबार  आइसोलेसन अस्पताल के भीतर ही राजु सदा की मौत हो गई । राजू सदा कुछ सप्ताह पहले ही पैददर भारत से नेपाल अपने गाँव आया था । जहाँ उसे क्वरेन्टाइन में रखा गया था । पर समय से उसकी जाँच नही कराई गई थी ।

यह भी पढें   स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने दिए निर्देश

हालांकि अस्पताल ने इस आरोप का खण्डन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com