Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली एफएम से सीमा पर नाराजगी भावनाओं को उकसाने वाले गीत प्रसारण का आरोप

 

सोनौली बार्डर के सीमाई क्षेत्र में भी सुनाई देता है नेपाल का एफएम ।नेपाल के नवलपरासी व रूपनदेही से सटे महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोग नेपाली एफएम  सुनते हैं। ऐसे में उनका कहना है कि भावनाओं को उकसाने वाले गीत से सीमा पर लोगों में असंतोष फैल रहा है। हालांकि अब उधर लोगों ने नेपाल के एफएम को सुनना बंद कर दिया है ।

मधेशी नेता महेंद्र यादव, गुलजारी यादव, कृष्णकुमार, मनोज त्रिपाठी, तारानाथ व संतोष ने कहा कि नेपाल सरकार को एफएम पर भारत विरोधी गानों को प्रतिबंधित करना चाहिए। दोनों देशों के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। अगर कोई मतभेद है तो मिल बैठ कर सुलझाया जा सकता है। भारत सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं, हमारा भाई भी है। हमारी सभ्यता, संस्कृति सब एक है। नेपाल व भारत के बीच में रोटी-बेटी का संबंध बना रहेगा। महराजगंज के नौतनवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने कहा कि सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। नेपाली एफएम के बारे में पड़ोसी देश के अधिकारियों से बात की जाएगी। महराजगंज जिले के सोनौली बार्डर के सीमाई क्षेत्र में नेपाल का एफएम रेडियो सुनाई पड़ रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com