Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2

 

जापान में गुरुवार को चीबा प्रिफेक्चर के पूर्वी तट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency, JMA) ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, सुबह करीब 4.47 बजे ये झटके आए। अभी तक सुनामी को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

पिछले माह भी जापान के फुकुशिमा प्रांत में 5.3 वाले भूकंप के तेज झटके को महसूस किया गया। उस वक्त भूकंप का केंद्र समुद्र तट से दूर था। जिसका उपरिकेंद्र 50 किलोमीटर नीचे गहराई में था। जापान को रिंग ऑफ फायर की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। ‘रिंग ऑफ फायर’ वह क्षेत्र है जहां अक्सर भूकंप के झटके आते हैं और ज्वालामुखी फटने की घटनाएं होती हैं। वर्ष 2011 में 11 मार्च को 9.0 की तीव्रता वाला विनाशकारी भूकंप आया था जिससे आई सुनामी में हजारों लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed