Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता विधेयक विरुद्ध समाजवादी मुस्लिम संघ भी आन्दोलन में

 

वीरगंज, २५ जून । सरकार द्वारा प्रस्तुत नागरिकता ऐन संशोधन के विरुद्ध समाजवादी मुस्लिम संघ ने भी आंदोलन करने का निर्णय लिया है । बधुबार आयोजित आकस्मिक बैठक ने यह निर्णय लिया है । संघ को कहना है कि ऐन नेपाल–भारत बीच सदियों से जारी रोटी–बेटी संबंध का विरुद्ध है, जो मधेश में रहनेवाले सम्पूर्ण समुदाय के ऊपर आक्रमण है । उक्त विधेयक वापस लेने के लिए सरकार से मांग करते हुए संघ ने कहा है कि अगर विधेयक वापस नहीं होगा तो मुस्लिम समुदाय भी सड़क संघर्ष में उतर आएगी ।
जनाब मौलान नुरुल होदा की अध्यक्षता सम्पन्न बैठक में बिभाग इन्चार्ज जनाब इस्लाम हवारी, जनाब शशी कपूर मिया, अनाब नेक महम्मद अन्सरी, जनाब जाबेद एकबाल हैदर, जनाब हस्मुद्दिन देवान, रउफ अन्सरी, जनाब शेख समिर सहित की बिशेष उपस्थिति रही । बैठक ने संगठन बिस्तार के लिए भी निर्णय किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com