Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जल्द शुरु हो सकती है भारत में अन्तरराष्ट्रीय हवाई उडान, अन्य देशों से बातचीत की प्रक्रिया जारी

 

नई दिल्ली

भारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए अमेरिका और कनाडा के साथ ही यूरोप और खाड़ी क्षेत्र के देशों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है। इन देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों की कोशिश की जा रही है, जिससे इनकी एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने की अनुमति मिल सकती है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) के चेयरमैन अरविंद सिंह ने यह जानकारी दी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 23 जून को कहा था कि भारत अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के साथ द्विपक्षीय व्यवस्था करने की कोशिश में है।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

ऐसी व्यवस्था को व्यक्तिगत द्विपक्षीय बबल कहा जाता है, जिसके तहत दो देशों की एयरलाइंस एक-दूसरे के यहां आने-जाने की फ्लाइट ऑपरेट करती हैं। अरविंद सिंह ने कहा कि आज (गुरुवार) सुबह मेरी उड्डयन मंत्रालय में एक अहम व्यक्ति से बात हुई, जो इन देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम लगातार संपर्क में हैं। हमारी कोशिश इस पर सहमति कायम करने की है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो सके। एक वेबिनार में अरविंद सिंह ने कहा कि बातचीत मुख्य रूप से भारत और अमेरिका, भारत और कनाडा, भारत और यूरोप तथा भारत और खाड़ी देशों के बीच हो रही है। उम्मीद है कि इस बातचीत का सकारात्मक हल निकलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *