Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दार्चुला सीमा पर तीन बीओपी स्थापित किए गए

 

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल भारत के बीच सीमा विवाद के बाद नेपाल ने तीन और बीओपी खोले हैं। दार्चुला जिले के दुमलिंग, जौलजीबी और लाली में बीओपी का उद्घाटन नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक हरिशंकर बुढाथोकी ने किया। नेपाल ने भारत से लगने वाली पिथौरागढ़ सीमा पर नेपाल ने एक महीने में सात बीओपी खोला है।

मंगलवार को भारतीय सीमा से लगे पंचेश्वर में बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के उद्घाटन के बाद नेपाल ने मल्लिकार्जुन गांवपालिका वार्ड नंबर सात के जौलजीवी, लेकम गांवपालिका वार्ड नंबर तीन के लाली और व्यास गांव पालिका वार्ड नंबर दो दुमलिंग में भी बीओपी को विधिवत तरीके से शुरू कर दिया है। एपीएफ 50 गुल्म (बटालियन) दार्चुला के डीएसपी डंबर बहादुर बिष्ट ने बताया पोस्ट खुलने के बाद सीमा क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण, मादक पदार्थो की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगेगी।
बीओपी का उद्घाटन करने लाली पहुंचे प्रहरी महानिरीक्षक हरिशंकर बुढाथोकी ने इस अवसर पर जवानों को 24 घंटे सीमा पर तैनात रहने को कहा है। सीमा सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ सीमा पर तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन गांवपालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह धामी ने बीओपी खुलने के बाद कस्टम के माध्यम से राजस्व संकलन में आसानी होने की बात कही। इधर सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और नेपाल के साथ ही चीन सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है

यह भी पढें   गगन थापा को विश्वप्रकाश शर्मा ने दी शुभकामना, कहा— वे उनके साथ खड़े हैं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com