Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिलांयस ने रचा इतिहास, बनी 11.5 लाख करोड़ की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी

 


भारत के मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का कुल बाजार पूंजीकरण 11.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कंपनी के शेयरों का दाम बढ़ने से बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई है। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल ने जून में ही 11 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण की उपलब्धि हासिल की थी और इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की पहली कंपनी बनी थी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में अतिक्रमित भूमि को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

सर्वोच्च स्तर पर कंपनी का शेयर
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बड़ा वजन रखने वाले आरआईएल का शेयर कारोबार के दौरान 2.55 फीसदी बढ़कर 1,833.10 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी इसका शेयर मूल्य 2.55 फीसदी बढ़कर 1,833.50 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।
इतना हुआ बाजार पूंजीकरण
सोमवार को प्रात: के कारोबार में आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 26,150.05 करोड़ रुपये बढ़कर 11,59,318.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् द्वारा लिए गए कुछ इस तरह के निर्णय

इसलिए बढ़ा पूंजीकरण
कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले दो माह के दौरान काफी धन जुटाया है, जिसके बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गई। हाल में जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, केकेआर, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, मुबाडला, टीपीजी, आदि द्वारा निवेश किया गया था। राइट्स इश्यू के जरिए 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 फीसदी से भी अधिक चढ़ चुका है।

यह भी पढें   उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री गौरीकुमारी यादव ने दिया इस्तीफा

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com