Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वायरस संक्रमण से कहीं अधिक जानलेवा अज्ञात निमोनिया, चीन ने किया आगाह

 
सांकेतिक तसवीर

चीन ने कजाखिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों को एक स्थानीय अज्ञात निमोनिया के प्रति आगाह किया है। उसने कहा कि यह कोरोना वायरस संक्रमण से कहीं अधिक जानलेवा है।कजाखिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर कहा कि देश में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में 1,772 लोगों की मौत हो गई है। इसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं। मरने वालों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढें   पत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन,

सरकारी समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार को दूतावास के बयान के हवाले से कहा कि कोविड-19 बीमारी की तुलना में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मौत होने का खतरा है। दूतावास ने कहा कि कजाखिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। इसमें कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं यह बीमारी कोविड-19 से जुड़ी तो नहीं हैं।

यह भी पढें   राम जानकी मंदिर, कमला रोड में धूमधाम से आयोजित हुआ अन्नकुट महोत्सव

बीमारी रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत-
कुछ चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। कजाखिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है। रिपोर्ट में मीडिया में आई उस खबर का जिक्र किया गया है, जिसमें कजाखिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि निमोनिया से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से बीमार हुए लोगों की संख्या से दो या तीन गुना अधिक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com