Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति पर मानव अधिकार तथा शान्ति समाज ने जताया विरोध

 

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने सोमबार रामायणकालीन अयोध्या और राम के बारे में दिए गए अभिव्यक्ति को अति विवादास्पद एवं आपत्तिजनक होने की बात मानव अधिकार तथा शान्ति समाज ने कही है ।

मंगलबार विज्ञप्ति जारी कर समाज ने नेपाल में सरकार, राजनीतिक समाज, नागरिक समाज  ने जो कभी नहीं उठाया और जाना ऐसे विषय को प्रधानमन्त्री पद में आसीन व्यक्ति सिर्फ अनुमान पर कैसे कह सकता है ।

यह भी पढें   पञ्चेश्वर आयोजना: नई संधि की नहीं, तीन दशक पुरानी महाकाली संधि के ईमानदार क्रियान्वयन की है आवश्यकता – राकेश मिश्रा

शान्ति समाज ने कहा है कि प्रधानमन्त्री की धारणा से भारत की करोडौं जनता के आस्था और विश्वास में चोट  पहुँच सकती है और इसके कारण नेपाली के लज्जित होने की अवस्था पैदा पैदा होती है ।

‘प्रधानमन्त्री ओली के अप्रमाणिक, असान्दर्भिक और अप्रासंगिक इस अभिव्यक्ति से पडोस के  नागरिक को भडकाने , शान्ति और सद्भाव बिगाडने  एवं द्वन्द को बढावा देने के नियत से प्रेरित दिखाई देता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है’ विज्ञप्ति में कहा गया है । शान्ति समाज ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली संयम खो चुके हैं जैसा लग रहा है ।   केपी शर्मा ओली की प्रधानमन्त्री पद में निरन्तरता कितना उचित है ?यह  प्रश्न उठाया गया है ।

यह भी पढें   सगरमाथा के प्रवेश द्वार लुक्ला में पर्यटकों की भारी भीड़, पर्यटन व्यवसाय में लौटी रौनक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com