Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती की तलाश बिहार पुलिस मुम्बई पहुँची

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना में दर्ज एफआइआर के आधार पर जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम कई दिनों से मुंबइ में है। सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर दबिश बढ़ा दी है। इस बीच रिया भी पूछताछ व गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बिहार पुलिस रिया के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने के मूड में है।

सुशांत के पिता ने रिया पर दर्ज कराई है एफआइआर

यह भी पढें   नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य

विदित हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पटना पुलिस की टीम इसी सिलसिले में मुंबई गई है।

बिहार पुलिस को मिलीं अहम जानकारियां

सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

यह भी पढें   आम नागरिकों के लिए सिटामोल नहीं, सरकार खरीद रही है गाड़ी – विष्णुबहादुर विश्वकर्मा

पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती तक पहुंचने के लिए पुलिस अभी सभी आरोपों से जुड़े ठोस सबूत जुटा रही है। पुलिस अपनी जांच में बैंक से जुड़े दस्तावेज को अहम मान रही है। सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया की गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। इसके बाद पटना पुलिस यहां से महिला इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मुंबई रवाना करेगी।

रिया को पूछताछ के लिए खोज रही पुलिस

फिलहाल पुलिस रिया को पूछताछ के लिए खोज रही है, लेकिन उसने परिवार के साथ अपना ठिकाना बदल दिया है। वे लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए बताए जा रहे हैं।

यह भी पढें   आधुनिक लोकतांत्रिक नेपाल के वास्तुकार गिरिजाबाबू ! : चंदन दुवे

एक और पुलिस टीम मुंबई भेजने की तैयारी

पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में एक और टीम पटना के सीनियर अफसर के नेतृत्‍व में मुंबई भेजने की तैयारी चल रही है। इस टीम में एक आइपीएस रैंक के अफसर को भी भेजा का सकता है। हालांकि, अधिकरी अभी इस बाबत कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed