Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और चीन के रिश्तों पर निर्भर करता है कि एशिया का भविष्य कैसा होगा : ज्ञवाली

 

विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने शुक्रवार (31 जुलाई) को कहा कि एशिया का भविष्य कैसा होगा, यह भारत और चीन के रिश्तों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “चीन के उदय और भारत के महत्वाकांक्षी उदय के साथ-साथ वे अपने आप से कैसे जुड़ते हैं, उनकी साझेदारी कैसे आगे बढ़ेगी और कैसे वे अपने मतभेदों को सुलझाएंगे… निश्चित तौर पर इन्हीं सवालों के जवाब से एशिया का भविष्य तय होगा। खासकर इस क्षेत्र में।”

यह भी पढें   रेड बुल कृति अवार्ड्स के 13वें संस्करण के तहत ‘कृति कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने आगे कहा, “वुहान शिखर सम्मेलन के बाद भारत और चीन के बीच साझेदारी गहरी हो गई थी, लेकिन वर्तमान में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद अब तनाव का माहौल है। हालांकि, दोनों देश तनाव को कम करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, फिर भी चुनौतियां हैं।”

दूसरी ओऱ,  प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली पर इस्तीफे के बढ़ते दबाव के बीच देश में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि शर्मा ने हाल में ”कूटनीति के स्थापित मानकों के विपरीत ‘चिढ़ाने वाले भारत विरोधी बयान देकर तीन गलतियां की हैं। पिछले महीने, प्रधानमंत्री ओली ने आरोप लगाया था कि भारत उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिलकर उन्हें सत्ता से बाहर करने की साजिश कर रहा है। ओली ने उसके बाद इस महीने यह दावा करके एक नया विवाद उत्पन्न कर दिया कि ”असली अयोध्या भारत में नहीं, बल्कि नेपाल में है और भगवान राम का जन्म दक्षिण नेपाल के ठोरी में हुआ था।”

यह भी पढें   संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस के एआईजी वंशी राज दाहाल निलंबित

इतना ही नही‌ं प्रधानमंत्री ओली ने कोरोना को भी लेकर ऐसे ही वक्तव्य दिया था यह कह कर कि भारत का कोरोना ज्यादा कडा है जिसके बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com