Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुनः लकडाउन करने के लिए विज्ञ समूह ने दिया सुझाव, सरकार नयां विकल्प की तलाश में

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, ४ अगस्त । कोरोना वायरस संक्रमण में हो रहे वृद्धिदर को मध्यनजर करते हुए पुनः लकडाउन करने के लिए सरकार को सुझाव दिया गया है । जनस्वास्थ्य क्षेत्र के विज्ञ समूह और प्रधानमन्त्री के बीच आज मंगलबार सम्पन्न विचार–विमर्श के दौरान विज्ञ समूह की ओर से सरकार को ऐसा सुझाव प्राप्त हुआ है ।
भेटवार्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार के प्रवक्ता तथा सूचना तथा संचार मन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने कहा है कि लकडाउन के बदले सरकार अन्य विकल्प की तलाश कर रही है । मन्त्री डा. खतिवडा का कहना है कि लकडाउन ही समस्या का समाधान हीं है, सुरक्षा संबंधी मापदण्ड को पूर्ण पालना करते हुए आगे बढ़ने की जरुरत है, सरकार इसके संबंध में ही विचार कर रही है ।
मन्त्री खतिवडा ने यह भी कहा है कि तत्काल शैक्षिक संस्था खोलने की संभावना नहीं है । उसके लिए सरकार अधिक तैयारी कर रही है, आगामी मन्त्रिपरिषद् बैठक से निर्णय होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com