Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका में मानवीय गतिविधि में नियन्त्रण, अधिक संक्रमित क्षेत्र शील करने की तैयारी !

 

काठमांडू, ७ अगस्त । काठमांडू उपत्यका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । इसी तथ्य को मध्यनजर करते हुए शुक्रबार सम्पन्न काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर के प्रमुख जिला अधिकारियों की बैठक एक निर्णय किया, निर्णय अनुसार अब यहां मानवी गतिविधि और आवत–जावत में नियन्त्रण कायम किया जाएगा ।
काठमांडू जिला के प्रमुख जिला अधिकारी जनकराज दाहाल के अनुसार काठमांडू उपत्यका में जिस क्षेत्र में कोराना संक्रमितों की संख्या अधिक है, उस क्षेत्र को शील किया जाएगा । कहा गया है कि टेकु, महाबौद्ध, असन क्षेत्र में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, इसीलिए इस क्षेत्र को शील करने की तैयारी हो रही है ।
काठमांडू महानगरपलिका वार्ड नं. १० के एक वडा सदस्य के अनुसार बानेश्वर तथा थापागांव क्षेत्र में भी १७ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इसीलिए इस क्षेत्र में भी मानवीय गतिविधि नियन्त्रण करने के लिए अनुरोध किया गया है । बताया गया है, दैनिक संक्रमितों की संख्या जिस क्षेत्र में बढ़ती जाएगी, उस क्षेत्र को कम से कम १५ दिनों के लिए शील किया जाएगा ।
इसीतरह उपत्यका स्थित तीन प्रमुख जिला अधिकारियों ने निर्णय किया है कि अब १५ दिनों के लिए अत्यावश्यक कार्य के अलवा अन्य कोई भी सरकारी काम–कारवाही नहीं होगी । इसीलिए सार्वसाधारणों से आग्रह किया गया है कि अत्यावश्यक कार्य के अलवा कोई भी सरकारी कार्यालय ना जाए । प्रमुख जिला अधिकारियों ने यह भी निर्णय किया है सपिङ मल, व्यापारिक प्रतिष्ठान जैसे क्षेत्र में सुरक्षा मापदण्ड कार्यान्वयन किया है या नहीं, इसकी भी चेकजांच की जाएगी, अगर किसी ने सुरक्षा मापदण्ड पालन किए बिना ऑफिस संचालन किया है तो उसको बंद की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com