Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती के भाई को पैसा ट्रांसफर किया गया पूछताछ में नहीं कर रही सहयोग

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को आरोपी बनाया गया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने जब से रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, तभी से इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय भी मामले को लेकर कई खुलासे कर रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती के भाई को भी पैसा ट्रांसफर किया गया है।

सुशांत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी सामने आ रहा है। जिसे देखते हुए ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मामले की जांच में जुट गया है। ईडी की जांच के तहत कई खुलासे हुए हैं। रिया चक्रवर्ती के फ्लैट उनकी प्रॉपर्टी के बारे में कई जानकारी सामने आई है। इसके अलावा जांच में सुशांत सिंह राजपूत के चार बैंक खाते भी मिले हैं। इन्हीं सब जानकारी के मद्देनजर आज (शुक्रवार को) रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

यह भी पढें   चीन के छह सदस्यीय विशेषज्ञ दल को बचाव कार्य में लगाया गया

रिया भी पूछताछ के सिलसिले में मुंबई स्थित ED के दफ्तर में पहुंची थीं। इस दौरान रिया के साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी पहुंचे थे। इसी बीच अब रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक स्टेटमेंट सामने आए हैं। इस बैंक स्टेटमेंट से साबित होता है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से पैसे सीधे शौविक को खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ये पैसे कोटक बैंक से ट्रांसफर किए गए थे।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: सत्ता और विपक्ष राहत व बचाव कार्य में एकजुट, सभी दल मानवता के लिए मैदान में

वहीं रिया चक्रवर्ती से चल रही ईडी की पूछताछ भी खत्म हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सहयोग नहीं कर रही थीं। उनसे कोई भी सवाल पूछा जा रहा था तो वो बहाने बना रही थीं। इसके अलावा जब उनसे कुछ डिटेल्स मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का जांच में सहयोग ना करना उनके ऊपर शक को और गहराता जा रहा है

यह भी पढें   धादिङ के कृष्णभीर में सड़क धंसने से मुग्लिंग–काठमांडू राजमार्ग पूरी तरह बंद

गौरतलब है कि ईडी की अब तक की जांच में काफी कुछ सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो फ्लैट खरीदे हैं। यह घर मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है। जिसे उन्होंने करीब 85 लाख रुपये में खरीदा था। इस घर के लिए रिया ने 25 लाख की डाउन पेमेंट की थी। वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था। रिया का यह फ्लैट उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के नाम पर है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com