Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज बलराम जयंती, आइए जानते हैं बलराम जयंती पर क्या करें,क्या न करें

 

Lord Balarama's Appearance Day | The Hare Krishna Movement

9 अगस्त 2020 यानी आज बलराम जयंती का पर्व (Balarama Jayanti Festival) मनाया जा रहा है। इस दिन को भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

आइए जानते हैं बलराम जयंती पर क्या करें

1.बलराम जयंती के दिन महूआ की दातून करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

2. इस दिन हल की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

3. बलराम जयंती को भगवान कृष्ण के बड़े भाई के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन बलराम जी की पूजा की जाती है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश

4. यदि आपने बलराम जयंती का व्रत रखा है तो आपको अपने व्रत का पारण जमीन से उगी चीजों से ही करना चाहिए।

5. यह व्रत संतान संबंधी परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। इसलिए इस व्रत को नि:संतान दंपत्ति अवश्य करें।

6.इस दिन आपको बैल की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

7. इस पर्व पर
रात में जमीन पर ही सोना चाहिए।

8. इस दिन यदि संभव हो तो पशु, पक्षियों और गरीबों को भोजन अवश्य कराएं।

9.बलराम जयंती के दिन आपको अपने बड़े भाई का आर्शीवाद अवश्य लेना चाहिए।

10. बलराम जयंती के दिन आपको अपनी श्रद्धा के अनुसार गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को दक्षिणा अवश्य दें।

यह भी पढें   डिजिटल युग का जासूसी युद्ध : चीन की रणनीति, नेपाल की चुनौती और खुफिया व्यवस्था : अनिल तिवारी

बलराम जयंती पर क्या न करें

1. बलराम जयंती के दिन आपको दूध या दूध से बनी चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

2. इस दिन आपको भूलकर भी हल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

3. बलराम जयंती के दिन आपको मूसल का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

4. इस दिन आपको किसी भी पशु या पक्षी काे न तो मारना चाहिए और न हीं तंग करना चाहिए। विशेषकर बैल को तो बिल्कुल भी परेशान न करें।

5.बलराम जयंती के दिन आपको न तो किसी की निंदा करनी चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए।

यह भी पढें   पूर्व गृहसचिव पदमप्रसाद पोखरेल का निधन

6.इस दिन आपको भोजन में लहसून और प्याज का प्रयोग भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

7. बलराम जयंती के दिन किसी भी गरीब व्यक्ति का अपमान न करें और न ही उसे खाली हाथ अपने घर से जाने दें।

8. आपको इस दिन मदिरा का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

9. घर के बुजुर्गों का निरादर इस दिन बिल्कुल भी न करें।

10. बलराम जयंती के दिन आपको किसी भी ब्राह्मण को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *