Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पंजाब के पठानकोट में क्रिक्रेटर सुरेश रैना के फूफा की हुई हत्या; बुआ की हालत गंभीर

 

डकैतों के कथित हमले में क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के रिश्तेदार बताये जा रहे 58 साल के एक शख्स की मौत हो गयी जबकि उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृत व्यक्ति की पहचान सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि पंजाब (Punjab) के पठानकोट (Pathankot) जिले में माधोपुर के समीप थरियाल गांव में 19-20 अगस्त की दरम्यानी रात यह वारदात हुई.

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

पुलिस के मुताबिक लूट के इरादे से आये ‘काले कच्छेवाला’ गिरोह के तीन-चार सदस्यों ने अशोक कुमार और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया. उस वक्त वे सभी मकान की छत पर सो रहे थे. सिर में चोट लगने से अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये.

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कुमार की मौत की पुष्टि की. उनका कहना है कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि वह क्रिक्रेटर रैना के रिश्तेदार थे. खुराना ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं.” पुलिस के अनुसार डकैत कुछ नकद और गहने लेकर चंपत हो गये.

यह भी पढें   किसानों ने किया माइतीघर में टमाटर फेंककर विरोध प्रदर्शन

पुलिस का कहना है कि कुमार की 80 वर्षीय मां सत्या देवी, उनकी पत्नी आशा देवी, बेटे अपिन और कौशल घायल हो गये. पठानकोट के पुलिस अधीक्षक प्रभजोत सिंह विर्क के अनुसार सत्या देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जबकि अन्य का उपचार चल रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *