सोनीपत में मुरथल के मशहूर ढाबे पर 65 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
इसे देखिये
सोनीपत में मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे पर काम करने वाले 65 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन रहने को कहा गया है और एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।
उप सिविल सर्जन और ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा था। 31 अगस्त को सुखदेव ढाबे के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से भी कुछ कामगार बुलाए हैं। उन्होंने उनके भी सैंपल लेने का अनुरोध किया

