Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नेपाल पीलीभीत  बॉर्डर पर चीन का सैटेलाइट

 
सांकेतिक तसवीर

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नेपाल पीलीभीत  बॉर्डर पर चीन का सैटेलाइट दिखाई दिया है जिसके बाद से वहाँ खलबली मची हुई है ।सेटेलाइट की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी पीलीभीत, डीआईजी बरेली रेंज, एसएसपी बरेली ने त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन के इंटेलिजेंस अफसरों से संपर्क साधा। तमाम सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत की गई है। नेपाल पीलीभीत बॉर्डर पर सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया। पूरे इलाके में एसएसबी और पुलिस ने पेट्रोलिंग की लेकिन किसी तरीके की हलचल और जानकारी की पुष्टि नहीं हुई।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

भारतीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल इंटेलिजेंस दिल्ली ने नेपाल बॉर्डर पर पीलीभीत में सेटेलाइट के जरिये तस्वीर लिए जाने का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद गुरुवार देर रात तक तमाम अधिकारी और एजेंसियां सक्रिय हो गई। मामले की छानबीन चलती रही। डीआईजी रेंज राजेश पांडेय, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों, आर्मी इंटेलिजेंस के अफसरों से बातचीत की। आईबी के अधिकारियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई। डीआईजी ने एसपी पीलीभीत से पूरे मामले की रिपोर्ट ली। नेपाल बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों से भी बातचीत की गई। पूरे नेपाल बॉर्डर पर डीआईजी ने अलर्ट जारी कर दिया है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *