Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया को इसी साल मिल सकती है कोरोना से राहत

 

रूस में कोरोना वैक्सीन के परीक्षण पूरे करने के पहले टीकाकरण को लेकर उठ रही आशंकाएं निर्मूल साबित होती दिख रही हैं। रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन पर्याप्त एंटीबॉडी के साथ प्रतिरोधी क्षमता पैदा करने में सफल रही है। इससे दुनिया में इसी साल टीकाकरण होने की संभावना प्रबल हो गई है। प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल लैंसेट ने शुक्रवार को बताया कि अध्ययन में कोविड का यह टीका खरा पाया गया। टीके से उत्पन्न एंटीबॉडी वैसी ही है, जैसी कि कोविड-19 से इलाज के बाद स्वस्थ मरीजों में दिखती है। वायरस से लड़ने वाली टी सेल की प्रतिक्रिया भी उत्साहजनक रही है।

यह भी पढें   नेकपा एमाले का राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन आज , ‘बादल’भंडारी करेंगे संबोधन

दरअसल, रूस ने पहले दो चरणों के मानव परीक्षण पूरे करने के बाद 11 अगस्त को टीके के मानकों पर खरा उतरने और टीकाकरण शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि रूस के पहले दो चरणों के परीक्षणों का डब्ल्यूएचओ या किसी अन्य प्रतिष्ठित संस्था ने निरीक्षण नहीं किया। ऐसे में टीके पर दुनियाभर की वैज्ञानिक संस्थाओं ने संदेह जाहिर किया था। रूस का गामेलया रिसर्च इंस्टीट्यूट 40 हजार वालंटियर पर टीके के तीसरे चरण का परीक्षण भी कर रहा है। हालांकि, जोखिम वाले समूहों को पहले ही टीका दिया जा रहा है।

यह भी पढें   विचारों की भिन्नता समाज की खूबसूरती है, असहिष्णुता उसकी सबसे बड़ी कमजोरी : बिमल सर्राफ

रूसी टीके पर पहली मुहर
लैंसेट की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर रूसी टीके पर पहली मुहर है। लैंसेट ने पाया कि पहले दो चरण में टीका लेने वाले 76 वालंटियर में पर्याप्त एंटीबॉडी पैदा हुईं और इसने कोविड-19 वायरस को बेअसर कर दिया। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रापिकल मेडिसिन के वैज्ञानिक ब्रेंडन रेन ने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर है, लेकिन हमें तीसरे चरण के परीक्षण का इंतजार करना होगा। टीकाकरण में बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द जैसे मामूली दुष्प्रभाव नजर आए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com