Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी रूसी कोरोना वैक्सीन

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले रोजाना तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पिछले महीने रूस ने कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक-5’ लॉन्च करके लोगों में वैक्सीन को लेकर उम्मीदें जरूर बढ़ा दीं। अब रूस के प्रमुख अधिकारी ने बताया है कि ‘स्पूतनिक-5’ को इस हफ्ते आम नागरिकों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। शुरुआती कुछ समय तक रूसी कोरोना वैक्सीन फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए ही उपलब्ध थी।

रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने एक्सपर्ट डेनिस लोगुनोव के हवाले से कहा कि ‘स्पूतनिक-V’ वैक्सीन को स्वास्थ्य मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद व्यापक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला की नेपाल में सक्रिय कूटनीतिक पहल, कई अहम मुलाकातों में सम्बन्धों को मजबूत करने पर जोर

रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेस में डेप्युटी डायरेक्टर डेनिस लागुनोव ने कहा, ‘कुछ दिनों में परीक्षण शुरू होगा और कुछ ही दिनों में हम अनुमति हासिल करने वाले हैं। आम लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए निश्चित प्रक्रिया है। इसे चिकित्सा क्षेत्र की निगरानी करने वाली संस्था की गुणवत्ता जांच को पास करना होगा।1 0-13 सितंबर के बीच नागरिक इस्तेमाल के लिए वैक्सीन के बैच की अनुमति प्राप्त करनी है। इसके बाद जनता को वैक्सीन लगाई जानी शुरू हो जाएगी।’

यह भी पढें   पोखरा जीप दुर्घटना, एक की मृत्यु, १२ घायल

रूसी कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक-V’ का वितरण स्वास्थ्य मंत्रालय की जांच के तहत किया जाएगा। लोगुनोव ने कहा कि वैक्सीन को देते वक्त ज्यादा जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। द लान्सेट मेडिकल जर्नल द्वारा प्रकाशित परिणामों के अनुसार, शुक्रवार को और प्रगति करते हुए ‘स्पूतनिक-V’ ने शुरुआती फेज के ट्रायल में सभी मरीजों में एंटीबॉडी उत्पन्न की।

‘स्पूतनिक-V’ के दो ट्रायल इस साल जून-जुलाई में किए गए थे और इसमें 76 प्रतिभागी शामिल थे। परिणामों में 100 फीसदी एंटीबॉडी विकसित हुई और इसका कोई भी गंभीर दुष्प्रभाव भी सामने नहीं आया। इस वैक्सीन का नाम रूस के पहले सैटलाइट स्पूतनिक से मिला है, जिसे रूस ने 1957 में लॉन्च किया था।

यह भी पढें   हुए वैश्विकरण आस्था का महालोक पर्व - छठ : डा.विजय दत्त

आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी रूसी कोरोना वैक्सीन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com