Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतवर्ष की अनमोल धरोहर : डॉ. कृष्णा कुमारी ‘आर्य’ सलाहकार सदस्य नियुक्त

भारतवर्ष की अनमोल धरोहरः डॉ. कृष्णा कुमारी ‘आर्य’ सलाहकार सदस्य नियुक्त
 


एस. एस. डोगरा (दिल्ली ब्यूरो प्रमुख), हिमालिनी पत्रिका से । हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के गाँव गनियार में ६ जुलाई १९६४ को श्री परमानंद आर्य व श्रीमती शान्तिदेवी के घर में जन्मी डॉ. कृष्णा कुमारी ‘आर्य’ को शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा समर्पण के लिए उल्लेखनीय योगदान बाबत नेपाल से प्रकाशित मासिक पत्रिका हिमालिनी ने बतौर सलाहकार सदस्य नियुक्त किया है । उनकी नियुक्ति भारत–नेपाल संबधों को पुनः मधुर बनाने में सहायक साबित होगी ! प्रमुख शिक्षाविद्÷साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉक्टर कृष्णा कुमारी ‘आर्य’ जिला रैडक्रास सोसायटी व जिला बाल कल्याण परिषद् की आजीवन सदस्य, सड़क सुरक्षा संगठन व साईकिल सोशल क्लब नारनौल की नियमित सदस्या, लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ व इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल, हरियाणा की अध्यक्षा होने के साथ–साथ हरियाणा शिक्षा विभाग में मुख्याध्यापिका के पद पर सेवारत हैं ।

अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थाओं से जुड़कर समाजसेवा के कार्यों, स्वच्छता अभियान, सामाजिक कुरीति उन्मूलन मिशन तथा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में बढ़कर अपना योगदान देने के साथ ही जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन महेंद्रगढ़ के निर्देशन में आयोजित सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, शैक्षिक जागृति व नामांकन अभियान, राहगिरी तथा पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बढ़–चढ़कर भाग लेती रही हैं ।

डॉक्टर आर्य सन् २००० से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में काम कर रही हैं और गरीब व जरूरतमंद स्कूली बच्चों को पाठ्यसामग्री, वस्त्र व आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के साथ ही लगभग ४०० नवविवाहित दंपत्तियों को सामाजिक कुरीति उन्मूलन संकल्प व बालिका सुरक्षा व शिक्षा संकल्प दिला चुकी हैं । इसके साथ ही ७३५ बालिकाओं के जन्मोत्सव व जन्मदिन पर पौधारोपण करवाके उनके माता पिता को सम्मानित कर चुकी है और शिक्षण संस्थाओं, विविध सामाजिक कार्यक्रमों तथा पारिवारिक उत्सवों के दौरान लगभग २० हजार लोगों को महिला–सशक्तिकरण, बालिका सुरक्षा व शिक्षा संकल्प तथा पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ मतदान की शपथ दिला चुकी हैं । दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत, जुझारू व बुलंद इरादों के दम पर इन्होंने घर–गृहस्थी, नौकरी, सामाजिक सेवा व शैक्षिक कार्यों का अद्भुत सामंजस्य बिठाते हुए सन् २०१५ में ५० वर्ष की उम्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की, जो तमाम महिला समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है ।

लगभग सैंकड़ों संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी समाजसेविका डॉ कृष्णा ‘आर्य’, इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल हरियाणा की अध्यक्ष के रूप में १०० समाजसेवी प्रतिभाओं व साहित्यकारों तथा टीम शिक्षा दीक्षा हरियाणा की कोर टीम सदस्य के रूप में हरियाणा के ५० अध्यापकों को सम्मानित कर चुकी हैं और १० जरूरतमंद व गरीब बालिकाओं की शिक्षा–दीक्षा की जिम्मेदारी उठा रही हैं । इसके अतिरिक्त पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री हामिद अख्तर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला महेंद्रगढ़ में निकाली जा चुकी ११७ सामाजिक जागरूकता रैलियों में महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान प्रभारी के रूप में महिलाओं को संगठित करने हेतु अग्रिम पंक्ति में खड़ी होकर इतिहास कायम कर चुकी हैं । अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता व उपलब्धियों के मददेनजर जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ व अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेक बार सम्मानित हो चुकी डा । कृष्णा आर्य को पुलिस प्रशासन महेंद्रगढ़, हरियाणा राज्य परिवहन प्राधिकरण नारनौल, क्वीज क्लब हरियाणा व सक्षम हरियाणा तथा जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ द्वारा गणतंत्र दिवस २०१८ पर सम्मान पत्र प्रदान किया गया ।
इनकी उपलब्धियों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाते हुए २०१७ में हरियाणा महिला आयोग ने महिला(सशक्तिकरण व बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान में सतत् प्रयासों के लिए इन्हें स्त्री शक्ति अवार्ड व २०१८ में महिला एवं बाल विकास हरियाणा ने सरकारी कर्मचारी अवार्ड से विभूषित किया । जिला महेंद्रगढ़ की २५ सामाजिक संस्थाओं की प्रतिनिधि के रूप में अपनी समस्त उपलब्धियों व सामाजिक सेवाओं को माता–पिता के ऋण से उऋण होने का संकल्प मात्र मानने वाली श्रीमती आर्य को लेखन व गायन की कला विरासत में मिली है और वे निरंतर सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, नशामुक्ति व शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए प्रयासरत रहती हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में बालेन का उदयः एक परिवर्तन की शुरुआत : अंशुकुमारी झा

डॉ. कृष्णा कुमारी ‘आर्य’ द्वारा किए प्रमुख कार्य ः

१. २१ जून २०११ में जिला रैडक्रास सोसायटी व हरियाणा रक्त संचरण परिषद् के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान किया व अन्य लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया ।
२. कक्षा तत्परता कार्यक्रम २०१५ में विद्यालयी गतिविधियों व उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर स्कूल को गोल्ड मैडल दिलवाना व स्कूल की छात्र संख्या बढ़ाने में योगदान ।
३. २०१५ व २०१६ में नेपाल में आए भूकंप व उत्तराखंड त्रासदी में पीडि़तों की सहायतार्थ आर्थिक सहायता व धनराशि का योगदान
४. टीम शिक्षा दीक्षा हरियाणा द्वारा संपादित इंटरनेशनल ई मैगजीन ‘शिक्षा–दीक्षा दीप’ के संपादन में विशेष सहयोग व शिक्षकों को भेजी गई लेखन सामग्री हेतु प्रोत्साहन ।
५. टीम शिक्षा दीक्षा हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में ५० अध्यापकों को शिक्षा दीक्षा शिरोमणी सम्मान २०१६ प्रदान करने में विशेष योगदान ।
६. स्कूल जागृति मिशन ईकबालपुर नंगली द्वारा बंद होने जा रहे प्राथमिक विद्यालय की पुनस्र्थापना व स्कूली व्यवस्थाओं हेतु ५० हजार रूपये की राशि का योगदान व नामांकन अभियान चलाकर १०७ बच्चों का दाखिला करवाने हेतु शिक्षामंत्री द्वारा स्कूल जागृति मंच सदस्य के रूप में सम्मानित ।
७. सरकारी स्कूल नामांकन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम व संगोष्ठियों का आयोजन कर स्कूलों की छात्र संख्या बढ़ाने में जिला शिक्षा विभाग का विशेष योगदान
८. जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों, पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान व सामाजिक संगठनों के द्वारा आयोजित सामाजिक विकास कार्यक्रमों में भागीदारी । साईकिल सोशल क्लब, सड़क सुरक्षा संगठन व एंटिक्राईम यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा २०१५ से अब तक निकाली जा चुकी ११७ सामाजिक जागरूकता रैलियों में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका ।
९. बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला–सशक्तिकरण, बालिका मंच, सामाजिक कुरीतियों व कुप्रथाओं के उन्मूलन व समाजेसवा में संलग्न प्रतिभाओं को सम्मानित करना । बालिकाओं के जन्मदिन पर पौधारोपण व बालिका जन्मोत्सव पर माता–पिता सम्मानित । इस क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के मददेनजर जिला महेंद्रगढ़ का सैक्स रेसो बढ़ा है ।
१०. जरूरतमंद बालिकाओं को अपनी पढाई सुचारू रूप से चलाए रखने हेतु प्रोत्साहन राशि, साईकिल व पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना और इस स्कीम के तहत १० स्कूली बालिकाओं का शैक्षिक खर्च उठा रही हैं और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ज्ञण्ण् शिक्षण संस्थाओं को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवा चुकी हैं ।
११. राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर को सत्र २०१८–१९ में दूर दराज के क्षेत्र से आने वाले बच्चों के लिए शैक्षिक वाहन सुविधा हेतु ३१००० रूपये का योगदान ।
१२. गाँधी हाई स्कूल को जरूरतमंद बच्चों की सहायतार्थ ११००० रूपये की सहायता दी ।
१३. लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ के सौजन्य से स्वच्छता ही सेवा मिशन शुरू करके स्थानीय महिलाओं के सहयोग से हर रविवार को सामुदायिक स्थानों की साफ सफाई का क्रम जारी ।
१४. राजकीय उच्च विद्यालय जोरासी व राजकीय उच्च विद्यालय रामबास में विशेष अभियान चलाकर मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में स्कूल को ब्लाक में प्रथम स्थान दिलाकर दोनों स्कूलों को ५० हजार का पुरस्कार दिलाया ।
१५. इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फैस्टिवल हरियाणा के सौजन्य से गुरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में ५२ साहित्यकारों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया ।
१६. सक्षम अभियान के तहत अतिरिक्त शिक्षण कार्य करवाकर विद्यालय को प्रशंसा पत्र दिलवाया ।
१७. हरियाणा कोरोना रिलिफ फंड में मार्च माह का पूरा वेतन डोनेट
१८. जरूरतमंदों को ११ हजार कपड़े के बने मास्कों का वितरण ।

यह भी पढें   भाजपा के नव निर्वाचित सांसद शुभेन्दु अधिकारी के पीए को गोली मारकर हत्या

डॉ. कृष्णा कुमारी ‘आर्य’ के निर्दशन में सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में आयोजित गतिविधियाँ व जागरूकता कार्यक्रम

१. महिला सशक्तिकरण, स्त्री शिक्षा, बालिका सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्बंधी जागरूकता व बेटी बचाओ अभियान के तहत समय समय पर संगोष्ठी व रैली आयोजन तथा कन्या–कुआँ पूजन व कन्या जन्मोत्सव पर माता पिता को प्रशंसा पत्र देने सम्बंधि कार्यक्रमों का आयोजन करना ।
२. पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व वृक्षारोपण के लिए जागरूकता संगोष्ठी, रैली व विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता व सन्देश फैलाना ।
३. सड़क सुरक्षा, मतदान व स्वच्छता से सम्बंधित संगोष्ठियों, जागरूकता रैली व प्रतियोगिताओं का आयोजन व संकल्प पत्र भरवाना, हस्ताक्षर अभियान व अन्य गतिविधियों का आयोजन ।
४. विद्यालय में हिन्दी दिवस, पर्यावरण दिवस, महिला दिवस, बालिका दिवस, अध्यापक दिवस, स्वतन्त्रता दिवस, गणतंत्र आदि महत्वपूर्ण दिवसों पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को मंच व पुरस्कार प्रदान करना ।
५. झुग्गी–झोपड़ी के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समय समय पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने, विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रोत्साहित करने, विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाकर प्रोत्साहित करने तथा अतिरिक्त कक्षा लगाकर शिक्षण कार्य करवाना ।
६. समय–समय पर सामाजिक कुरीतियों व अन्धविश्वास के उन्मूलन, लोकसंस्कृति संरक्षण व सामाजिक मुददों पर विचार संगोष्ठी व कार्यक्रमों का आयोजन ।
७. सरकारी शिक्षण संस्थानों में अधिक से अधिक नामांकन के लिए डोर टू डोर सम्पर्क व जागरूकता अभियान तथा शिक्षा संगोष्ठियों का आयोजन करना ।
८. प्रवेश उत्सव व कक्षा तत्परता कार्यक्रम २०१४ में उल्लेखनीय भागीदारी तथा राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर को गोल्ड मैडल दिलवाना ।
९. पंजाब केसरी, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, हरिभूमि, दैनिक जागरण, हरियाणा रथ आदि अखबारों में नियमित लेखन–कार्य । हरियाणा संवाद, शिक्षा सारथी, शौध सामयिकी, हरिगंधा, सप्तसिंधु ई मैगजीन शिक्षा–दीक्षा दीप आदि पत्रिकाओं में समय समय पर लोकसंस्कृति संरक्षण, बालिका सुरक्षा व सामाजिक मुद्दों पर आलेख प्रकाशित होते रहते हैं ।

यह भी पढें   किसी भी नागरिक को बेघर होने अवस्था नहीं आएगी – प्रधानमंत्री बालेन

हाल ही में डॉ. पूरणमल गौड़ निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी ने डॉ कृष्णा आर्य जी को अखिल भारतीय साहित्य परिषद नारनौल का गुरु पूर्णिमा अवसर पर गठित नई कार्यसमिति में डा । कृष्णा आर्य उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा है । इस परिषद् के संरक्षक श्री आनन्द जोशी व श्री जय प्रकाश कौशिक ,डा । जितेन्द्र भारद्वाज– अध्यक्ष,डा । पंकज गौड़– महामंत्री, डॉ विक्रम सिंह– उपाध्यक्ष,श्री भारत भूषण तायल– संगठन मंत्री, डॉ दीपक वर्मा– संयुक्त मंत्री कार्यकारिणी सदस्य डॉ सी एस वर्मा परमानंद दीवान, पुरुषोत्तम दास सैनी, विवेक निर्मल, डॉ रणपाल चौहान, हितेंद्र शर्मा आदि भी साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *