Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनोज बाजपेयी का भोजपुरी गाना ‘बंबई में का बा’ बहुत पसन्द आ रहा है सबको

 

बॉलीवुड के मशहूर डारेक्टर अनुभव सिन्हा का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, बंबई में का बा। इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ‘बंबई में का बा’ गाने की शूटिंग कोरोना वायरस के दौरान एक दिन में सिटी स्टूडियो में की गई है। पूरा गीत मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है। पहली बार मनोज बाजपेयी भोजपुरी अंदाज में रैप करते सुनाई दे रहे हैं। फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यह भी पढें   सप्तकोशी नदी में जेटबोट दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, एक

इस गाने को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी लोगों के सामने जनता की भरपूर मांग पर पेश कर रहा हूं, प्यार के साथ। बंबई में का बा।’ ‘बंबई में का बा’ गाने में बताया गया है कि आखिर मुंबई शहर में ऐसी क्या चीज है जो पूरे देश के लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा को हमेशा से भोजपुरी संगीत सुनना पसंद है। ऐसे में अनुभव ने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रोडक्शन बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘बंबई में का बा’ की रचना निर्देशन और निर्माण किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com