जनकपुर से पिस्तोल के साथ दो युवा गिरफ्तार
जनधपुरधाम, १० सितम्बर । जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका–७ मुसहरी टोल से धुषला पुलिस ने २ युवा को गरफ्तार की है । एक थान कटुवा पिस्तोल और उसमें प्रयोग में ओनेवाली गोली के साथ २१ वर्षीय अजयनाथ कायस्थ और २४ वर्षीय सुनिलकुमार मण्डल को गिरफ्तार की गई है । वे लोग जनकपुर के ही लोहना निवासी हैं ।
धनुषा पुलिस के प्रवक्ता मकेन्द्रकुमार मिश्र का कहना है कि कायस्थ और मण्डल प्रदेश–२ ००३००–७३७७ नम्बर के मोटरसाकिल में सवार थे । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि हथियार बेचने के लिए वे लोग जनकपुर की ओर आ रहे थे ।

