बालिका से बलात्कार का आरोपी पूर्व सैनिक गिरफ्तार
हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । मोरंग पुलिस ने एक 15 वर्षिय बालिका को बलात्कार का आरोपी पूर्व रिटायर भारतीय सैनिक 54 वर्षिय उमेश नेपाल को गिरफ्तार किया है।वह 2007 में रिटायर हुआ था । पीड़ित बालिका के अभिवाहक का लिखित आवेदन पर मोरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । पीड़ित परिवार आरोपी के घर भाडा में रहता है । अभिवाहक का लिखित आवेदन में अपने 15 वर्षिय पुत्री को लगातार दो साल से डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाता था । जब घर मे कोई नही रहते थे या फिर होटल ले जाकर संबंध बनाने की बात कही है । पीड़ित परिवार 4 साल से आरोपी के घर भाडा में रह रहे थे । पीड़ित बालिका का पिता पेशा से ड्राइवर है। घटना मोरंग जिला के सूंदरहरैचा नगरपालिका वार्ड 4 का है ।अभिवाहक के अनुसार मंगलवार के संध्या बालिका ने इसकी जानकारी दिया जिसके बाद बुधवार को बालिका का माता पिता सहित अन्य अभिवाहक ने बिराटनगर पहुच जिला प्रहरी कार्यालय में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है । मामले का पुष्टि करते हुए मोरंग का एसपी संतोष खड़का ने पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की जानकारी दी है ।

