Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालिका वधू की दादी शा सुरेखा सिकरी को हुआ ब्रेन स्ट्रोक

 

 

बालिका वधू, एक था राजा एक थी रानी और परदेस में है मेरा दिल जैसे शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हो गया है। मुंबई के यारी रोड स्थित घर में रह रहीं सुरेखा को तबीयत बिगड़ने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

नवभारत टाइम्स से बात करते हुए नर्स ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास सुरेखा घर पर जूस पी रही थीं कि अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया। इसके बाद सुरेखा क्रिटी केयर अस्पताल पहुंचीं। नर्स ने बताया कि क्योंकि बाकी अस्पताल ज्यादा फीस चार्ज कर रहे थे इसलिए उन्हें क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया। नर्स ने इसके बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से आर्थिक मदद की मांग की है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

इससे पहले सुरेखा सीकरी को नवंबर 2018 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके कारण वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। शूट के दौरान ही वह गिर पड़ी थीं। हालांकि बाद में वह ठीक हो रही थीं। उनकी देखभाल के लिए घर पर एक नर्स मौजूद रहती हैं।

सुरेखा ने कहा था- मुझे बहुत काम करना है

सुरेखा ने इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाया था, जिसमें कहा गया था कि कोरोना काल में 65 वर्ष से ज्यादा के उम्र के कलाकारों को शूटिंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुरेखा ने कहा था कि मुझे बहुत सारा काम करने की जरूरत है ताकि मैं अपने मेडिकल बिल्स और अन्य खर्चों को मैनेज कर सकूं लेकिन मुझे लगता है कि प्रोड्यूसर्स रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में सभामुख से सात दिनों के भीतर संसदीय समिति गठित करने का आग्रह

सुरेखा ने कहा था, ‘मैं लोगों के बीच में अपना कोई गलत प्रभाव नहीं छोड़ना चाहती जिससे लोग कहें कि मैं पैसों के लिए भीख मांग रही हूं। मैं किसी से कोई दान नहीं चाहती। बेशक कुछ लोग मेरी मदद करने के लिए तैयार हैं। वे बहुत दयालु हैं, इसके लिए मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं। लेकिन, मैंने उनसे कुछ लिया नहीं। मैं चाहती हूं कि मुझे कुछ काम दो तो मैं सम्मानपूर्वक पैसे काम सकूं।’

यह भी पढें   सभापति गगन थापा ने हरितालिका ‘तीज’ की दी शुभकामनाएं

बता दें कि सुरेखा सीकरी ने ‘तमस’, ‘बधाई हो’, ‘मम्मो’, ‘नजर’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘जुबैदा’, ‘हमको दीवाना कर गए’ और ‘शीर कोरमा’ के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। वह तीन बार नैशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com