Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१७ हजार से अधिक कर्मचारी अख्तियार की कारवाही में

 

काठमांडू, २४ सितम्बर । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने संपत्ति विवरण पेश ना करने के आरोप में १७ हजार से अधिक कर्मचारियों को कारवाही की है । बिहीबार सम्पन्न आयोग बैठक ने कहा है कि अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ऐन २०४८ दफा ३१ उपदफा २ बमोजिम उन लोगों को प्रति व्यक्ति ५ हजार रुपये जुरमाना करने का निर्णय किया है ।
इसतरह कारवाही में पड़नेवाले कर्मचारियों में संघीय तह मातहत रहे निजामती कर्मचारी २५०४, नेपाल पुलिस में कार्यरत १११, शिक्षक ७६१३, अन्य पदाधिकारी १४३२, प्रदेश तह में कार्यरत ५५४ और स्थानीय तह मातहत कार्यरत ४५३४ की संख्या में हैं ।
नियम अनुसार सार्वजनिक पद धारण करनेवालों को नियुक्ति की ६० दिनों के भीतर और हर साल आर्थिक वर्ष समाप्त होने के बाद ६० दिनों के भीतर अपने नाम और परिवारिक सदस्यों के नाम में रहे संपत्ति विवरण पेश करना पड़ता है । नियमानुसार संपत्ति विवरण पेश ना करनेवाले कर्मचारियों को ही आयोग ने कारवाही करने का निर्णय लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *