Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकवाद को पनाह देता है पाकिस्तान : यूरोपीय थिंक टैंक

 

जेनेवा, एएनआइ।

एमस्टर्डम स्थित यूरोपियन फाउंडेशन फार साउथ एशियन स्टडीज ने   कहा कि पाकिस्तान अपने यहां आतंकवादियों को पनाह देता है। फाउंडेशन की रिसर्च एनालिस्ट वेरोनिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र में कहा कि पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समय समय पर स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकवादियों को पनाह देता है।

वेरोनिका ने कहा कि मानवाधिकार के प्रति सम्मान सार्वभौमिक है जो पाकिस्तान समेत सभी देशों पर लागू होता है। लेकिन आतंकवाद सभी तरह के मानवाधिकारों का हनन करता है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2019 में पाक के पीएम इमरान ने वाशिंगटन के इंस्टीट्यूट आफ पीस में स्वीकार किया था कि उनके देश में 40 हजार आतंकवादी सक्रिय हैं। जबकि जून 2020 में इमरान ने लादेन को ‘शहीद’ बताया।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस – नए क्रियाशील सदस्यों के लिए आवेदन फार्म

पाक-चीन के बीच बीआरआइ प्रोजेक्ट अवैध घोषित किया जाएगुलाम कश्मीर (पीओके) के एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र से चीन और पाकिस्तान के बीच बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट (बीआरआइ) को अवैध घोषित करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र में डा.अमजद अयूब रजा ने कहा कि पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान को अपना पांचवां सूबा बनाना चाहता है।

उन्होंने कहा 31 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तान ने ब्रिटिश अफसरों से मिलीभगत कर गिलगित एजेंसी पर कब्जा कर लिया था। जम्मू-कश्मीर और गिलगित एजेंसी पर हमला कर पाकिस्तान ने युद्ध अपराध किया था। बीआरआइ की गतिविधियां बढ़ने से मौजूदा समय में गिलगित में हम चीन और पाक के दोहरे उपनिवेश का सामना कर रहे हैं। आज इस क्षेत्र के सौ से अधिक मानवाधिकार कार्यकर्ता जेल में सड़ रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *