Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शार्ली एब्डो मैगजीन द्वारा पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून पब्लिश पर हिंसक प्रदर्शन

 

इस्लामाबाद, एएनआइ।

पाकिस्तान में शार्ली एब्डो मैगजीन द्वारा पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून पब्लिश किए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ग्लोबल वाच एनालिसिस के मुताबिक, मैगजीन द्वारा फिर से पैगंबर मोहम्मद के कार्टून पब्लिश किए गए हैं, इससे पहले 2015 में भी वो ऐसा कर चुकी है। दो सितंबर को वेबसाइट द्वारा ये कार्टून पब्लिश किए गए थे, जिसके बाद लोग गुस्से में आ गए और प्रदर्शन शुरू हो गए।

यह भी पढें   ‘ग्लोबल यूथ पार्लियमेंट’के संस्थापक एवं युवा अभियन्ता दिवाकर अर्याल ने किया उनेपा में प्रवेश

ग्लोबल वाच एनालिसिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोलैंड जैक्वार्ड गोल्बल सिक्योरिटी कंसल्टिंग के चेयरमैन रोलैंड जैक्वार्ड ने बताया कि यह वही कार्टून हैं जो शार्ली एब्डो द्वारा साल 2015 में छापे गए थे, जिसके बाद उसके कार्यालय पर हमले हुए थे। बता दें कि शार्ली एब्डो फ्रांस की एक वीकली मैगजीन है।

मैगजीन द्वारा पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून के प्रकाशन के बाद ईरान और इस्लामिक कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने इसकी निंदा की है। इसके अलावा अलकायदा ने मैगजीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 2015 का हमला अकेला हमला नहीं था। वहीं, मैगजीन के इस कदम के विरोध में प्रदर्शन भी किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com