Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार ने पुनर्निर्माण सहायता के लिए अब तक 1.54 अरब की राशि नेपाल को मुहैया कराई

 

नेपाल में 2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद सहायता एवं पुनर्वास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारत ने करीब 96 करोड़ रुपये दिए हैं। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस विनाशकारी भूकंप में नेपाल में 9,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

दूतावास ने एक बयान में कहा, भारत सरकार ने भूकंप बाद की पुनर्निर्माण सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए 96 करोड़ रुपये यानी 1.54 अरब नेपाली रुपये की राशि नेपाल को मुहैया कराई है। भारतीय दूतावास में उप मिशन प्रमुख नामग्याल खाम्पा ने इस राशि का चेक नेपाल के वित्त मंत्री के सचिव शिशिर कुमार धुनगणा को सौंपा।

यह भी पढें   वसंतपुर दरबार स्क्वायर से शुरू हुई इन्द्रजात्रा, इन्द्रध्वज स्थापित कर हुआ आठ दिवसीय पर्व का शुभारंभ

यह राशि आवास एवं विद्यालय पुनर्निर्माण सहायता के रूप में मुहैया कराई गई है। प्राकृतिक आपदा में प्रभावित हुए शैक्षणिक संस्थानों एवं भवनों के मरम्मत कार्य में इससे सहायता मिलेगी। भारत ने गोरखा और नुवाकोट जिलों में 50,000 निजी आवास का पुनर्निर्माण कराने में मदद करने की भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। इनमें 92 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। भारत भूकंप से उबरने में नेपाल के लोगों और सरकार की सहायता जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com